फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: आठ कोर्स में 231 सीटें, काउंसिलिंग में 69 अभ्यर्थी आए, 66 को मिला दाखिला

Wed, 11 Sep 2024 05:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इंटरमीडिएट अर्हता आधारित आठ पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ कोर्स में 231 सीटें हैं। जिसके  काउंसिलिंग में 69 अभ्यर्थी आए। इनमें 66 को दाखिला मिला। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इंटरमीडिएट अर्हता आधारित आठ पाठ्यक्रमों में 231 सीटों के मुकाबले महज 66 पर दाखिले हुए। काउंसिलिंग के लिए बुलाए गए 114 अभ्यर्थियों में 69 ही पहुंचे। 66 छात्र-छात्राओं को ही सीटें आवंटित की जा सकीं।
विज्ञापन


सत्र 2024-25 की प्रवेश प्रक्रिया विलंबित होती जा रही है। सत्र संचालन समय पर शुरू कराने की तैयारी में जुटी विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति ने प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आने से पहले इंटरमीडिएट शैक्षणिक अर्हता आधारित पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग कराकर कक्षाएं संचालन की योजना बनाई है।

सात सितंबर को आठ पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग कराई गई। मगर, सभी सीटों पर प्रवेश नहीं हो पाया। आठ पाठ्यक्रमों की कुल 231 सीटों के लिए पहले दिन 114 छात्र-छात्राओं को कॉल किया गया, लेकिन उनमें से 69 अभ्यर्थी ही पहुंचे। उनमें से तीन का आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया। इससे 66 छात्र-छात्राओं को ही सीट आवंटित की गई। इन पाठ्यक्रमों की 165 सीटें खाली रह गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी जानें

पाठ्यक्रम              सीटें सीट आवंटन
बी. ड्रामा 22 4
बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम 66 17
सर्टिफिकेट इन फ्रेंच 22 13
सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी इन रशियन लैंग्वेज 22 7
डिप्लोमा इन डांस (कथक) 22 8
डिप्लोमा इन ड्रामा 22 9
डिप्लोमा इन कन्नड़ 33 2
डिप्लोमा इन वोकल म्यूजिक 22 6
 
क्या बोले अधिकारी
इंटरमीडिएट शैक्षणिक अर्हता आधारित आठ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई गई है। कुछ सीटें खाली रह गईं हैं। उन पर प्रवेश को लेकर बाद में फैसला लिया जाएगा। -प्रो. संजय, प्रवेश समन्वयक, काशी विद्यापीठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें