फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुर नीति कहती है, हमें सर्वदा चरित्र की रक्षा करनी चाहिए : मालिनी अवस्थी

विज्ञापन
महमूरगंज स्थित श्रृंगेरी मठ में विश्व मांगल्य सभा द्वारा आयोजित मातृ संस्कार समागम में अपना सम् - फोटो : samvad
विज्ञापन
लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि विदुर नीति कहती है कि हमें सर्वदा चरित्र की रक्षा करनी चाहिए। बच्चों को वात्सल्य देने के साथ साथ थोड़ी सख्ती बेहद जरूरी है। क्योंकि बच्चा मां को देखकर ही सीखता है। उन्होंने ये बातें विश्व मांगल्य सभा काशी प्रांत के पहले अधिवेशन के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस बात को एक सोहर को स्वर देकर उन्होंने समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव ने कहा कि यदि किसी स्त्री के बच्चे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जाए तो प्रत्येक स्त्री सिंहनी की तरह व्यवहार करती है और अपनी संतान की सुरक्षा करती है। यही वास्तविक मातृत्व की परिभाषा है और इसे आत्मसात करने का विश्व मांगल्य सभा एक बेहतरीन उदाहरण है।
विश्व मांगल्य सभा काशी प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन सोमवार की सुबह आठ बजे सर्वधर्म संभाव शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न धर्मों के विभिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन करते हुए करीब एक हजार मातृ शक्तियों ने विभिन्न बोली व विभिन्न भाषा का परिचय दिया। इस दौरान लाठी, काठी, तलवार और घोष का प्रदर्शन भी किया गया। शृंगेरी मठ से शुरू होकर शोभायात्रा का समापन भी यहीं हुआ। शृंगेरी मठ में मातृ शक्तियों का विभिन्न संस्कृतियों, बोली, भाषा का प्रदर्शन अपने-अपने कला के माध्यम से किया गया। नृत्य, संगीत व नाट्य रूपांतरण जो बहुत ही मोहक और भावपूर्ण रहा। संचालन दीप्ती तैलंग ने अधिवेशन गीत और शक्तिगान से शुरू किया। कार्यक्रम में डॉ. अनूप कुमार मिश्र, प्रांत प्रचारक प्रशांत, अध्यक्ष रेखा, उपाध्यक्ष नलिनी, महासचिव प्रियंका शुक्ला, काशी की अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रभा सिंह मौजूद रहीं।

महमूरगंज स्थित श्रृंगेरी मठ में विश्व मांगल्य सभा द्वारा आयोजित मातृ संस्कार समागम में अपना सम्- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें