फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार का वीडियो वायरल: सरकारी विद्यालय के पास धंधा...दो महिलाएं व एक पुरुष अरेस्ट, पुलिस पर सवाल; जांच

Fri, 24 Apr 2026 09:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: वायरल वीडियो को शिकायतकर्ता सुशील तिवारी ने खुद बनाया है। जिसमें वे एक ग्राहक बनकर पहुंचे और सड़क के किनारे चारपाई पर बैठी महिला से पहले रेट तय करके पैसे देते हैं और उसके बाद कमरे में जाते हैं। वीडियो में इतना सब कुछ देखने के बाद ग्रामीण अब स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: चौरी थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव में कथित देह व्यापार के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बुधवार को सामने आए इस प्रकरण के बाद बृहस्पतिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता द्वारा पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड किया गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जोगीपुर गांव के एक सरकारी विद्यालय के पास स्थित एक कमरे में लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को मौके से दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया था। हालांकि, चौरी थाना प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने उस समय देह व्यापार चलने की बात से साफ इनकार कर दिया था।

इसी बीच, गुरुवार को सामने आए वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिकायतकर्ता सुशील तिवारी ने खुद बनाया है। वीडियो में वह ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचते हैं, जहां सड़क किनारे चारपाई पर बैठी एक महिला से पहले सौदा तय करते हैं और फिर पैसे देकर कमरे के अंदर जाते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो में दिख रहे इस घटनाक्रम ने ग्रामीणों के बीच आक्रोश बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग हुए परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इतनी स्पष्ट स्थिति सामने है, तो पुलिस अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। इसके साथ ही 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की जा रही है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौके से सभी संदिग्ध फरार हैं, लेकिन जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें