फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दबंगों ने जमकर पीटा और जूते पर नाक रगड़वाकर मंगवाई माफी, वीडियो वायरल

Thu, 14 May 2020 01:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिल में एक युवक की कुछ मनबढ़ों(दबंगों) ने जमकर पिटाई कर दी। उसको जमकर लात-घूसों से पीटा। इस दौरान दबंगों ने जूते पर नाक रगड़वाकर उससे माफी मंगवाई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

वीडियो सामने आने पर पीड़ित युवक के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दस दिन पुरानी बताई जा रही है।


दस दिन पूर्व लालगंज बाजार से घर वापस लौट रहे भुला गांव निवासीकी कुछ दबंगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। करीब 1.23 मिनट के वीडियो में राहुल को मनबढ़ बर्बरता पूर्वक पीट रहे हैं। वायरल वीडियो को देख कर पीड़ित के चाचा ने स्थानीय पुलिस को एक नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी अमन उपाध्याय पुत्र राकेश उपाध्याय निवासी दयालापुर को गिरफ्तार कर धारा 343, 323, 147, 504 व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज लिया। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि एक युवक को पकड़ा गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें