फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित लोगों के बाद पुलिस ने कराई मरम्मत

Thu, 14 May 2020 12:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतिमा को कराया ठीक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अराजक तत्वों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नाराज लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस को सूचना दी। साथ ही ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के बेराव गांव में बुधवार रात किसी समय अराजत तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराई।


लॉकडाउन में अराजकत्व सक्रिय हैं। रात के समय वो माहौल बिगाड़ने से बाद नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि प्रतिमा की सुरक्षा के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में पुलिस की गश्त भी नहीं हो रही है। वहीं, थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि प्रतिमा क्षग्रिस्त कराने की जानकारी मिली थी। उसकी मरम्मत करा दी गई है। आरोपियों को जल्द चिह्नित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें