फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ जेल में पूड़ी-सब्जी बेचने का वीडियो हुआ था वायरल, जांच में सामने आई ये बात

Sat, 13 Jul 2019 06:42 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मउ जेल का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिला कारागार में पिछले दिनों वायरल वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जेल के अंदर जेलर द्वारा महंगे दामों मे पूड़ी सब्जी बेचा जाना दिखाया गया था। मामाले की जांच आदेश स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को सौंपी गई थी। 

विज्ञापन


आठ जुलाई को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य ने जेल का निरीक्षण किया था। नौ जुलाई को जिला कारागार का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें जेल में अनाधिकृत सामान के साथ खाने के सामान की बिक्री की बात सामने आई थी।

साथ ही जेलर लाल रत्नाकर सिंह का नाम भी लिया जा रहा था। एसपी ने जांच करने का आदेश स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को दिया था। इसके अलावा डीजी जेल ने डीआईजी जेल गोरखपुर अपर्णा गांगुली को भी जांच के लिए मऊ भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को जिला कारागार पहुंची डीआईजी जेल अपर्णा गांगुली ने जांच शुरू की। इस दौरान बताया गया कि यह वीडियो 14 जनवरी से 19 मार्च 2019 के बीच का पाया गया।

अधिकारियों की मानें तो जेल का माहौल बिगाड़ने के लिए यह वीडियो जारी किया गया। प्रशासन वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले का पता करने में जुटी है। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन  वीडियो जारी करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें