फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साइबर ठगी का शिकार; बैंक अधिकारी ने कहा कटेगा एक रुपया, लग गई 22 लाख की चपत

Tue, 03 Jun 2025 04:45 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

फेसबुक के चक्कर में बुजुर्ग व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार बैंक अधिकारी ने कहा एक रुपया कटेगा लेकिन 22 लाख की चपत लग गई। मामले को लेकर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के लिए फेसबुक को माध्यम बनाना हुकुलगंज निवासी बुजुर्ग शशिकांत गुप्ता को महंगा पड़ा। साइबर ठग ने उनसे संपर्क कर उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड करा कर उनके खाते से 22 लाख रुपये निकाल लिया। मामले को लेकर शशिकांत गुप्ता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


66 वर्षीय शशिकांत गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा लेने के लिए फेसबुक से मिले एक एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का वह प्रयास किए थे। उसकी वेबसाइट www.pnbindia.in थी। किसी कारण से वह एप्लीकेशन डाउनलोड नही हो पाया।

उसके कुछ देर बाद अमित मिश्रा नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आप अभी पीएनबी का एप्लीकेशन डाउनलोड करने का प्रयास कर रहे थे। उसको आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड करवाने में मदद के लिए फोन किया हूं।
विज्ञापन


अमित मिश्रा के बताने के अनुसार उन्होंने एक एप्लीकेशन डाउनलोड किया। उसने कहा कि आपके खाते के वेरिफिकेशन के लिए केवल एक रुपये कटेगा। कुछ समय बाद उन्होंने देखा कि उनके मोबाइल फोन में एसएमएस फाॅरवर्डर एप भी डाउनलोड हो गया है। सोमवार को उन्हें जानकारी हुई कि उनके खाते से 14 लाख रुपये कट गए हैं।

अमित मिश्रा उनके खाते से आठ लाख रुपये का लोन भी अवैध तरीके से ले लिया है। इस तरह से उन्हें 22 लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। उधर, इस संबंध में साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लेनदेन से संबंधित फोन नंबरों और बैंक अकाउंट नंबरों की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें