फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पेंशन विरोधी संशोधन वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक सोमवार को वरुणा पुल स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में हुई। इसमें पेंशन विरोधी संशोधनों को वापस लेने की मांग की गई। आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने को कहा गया। वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे के किराया में पूर्व की भांति छूट देने को कहा गया। कोरोना काल में फ्रीज महंगाई भत्ता जारी करने को कहा गया। ट्रेजरी में पेंशनर्स कक्ष के निर्माण की मांग की गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पांडेय ने की। संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर ने किया। बैठक में दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, आनंद लाल, उमेश बहादुर सिंह, एके सिंह, फुलचंद्र यादव, केआर शास्त्री, बंशी लाल जायसवाल, मंजू गुहा आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें