फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी का आरोपी शातिर बदमाश गिरफ्तार, मुंबई पुलिस और UP STF की टीम ने दबोचा

Thu, 13 Oct 2022 08:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोले-भाले लोगों को बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोपी को मुंबई पुलिस और एसटीएफ की टीम ने वाराणसी से गिरफ्तार किया। कब्जे से विभिन्न बैंकों के 46 डेबिट कार्ड और 45 हजार नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
डेबिट कार्ड बदलकर ठगी का आरोपी आफताब खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोपी अंतरराज्यीय बदमाश को यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने सारनाथ के संदहा चौराह से गिरफ्तार किया। कब्जे से विभिन्न बैंकों के 46 डेबिट कार्ड और 45 हजार नकदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुंबई के विरार काशिमिरा थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी फील्ड इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आफताब खान शिवपुर थाने के चांदमारी स्थित वीडीए कॉलोनी का रहने वाला है। इसके खिलाफ मुंबई विरार के काशिमिरा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। उसी मुकदमे की विवेचना में मुंबई पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बनारस में है। इस पर टीम ने एसटीएफ से संपर्क किया।

ऐसे बनाता था लोगों को अपना शिकार
संयुक्त टीम ने संदहा चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी आफताब ने बताया कि वह अपने साथ विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड रखता था। एटीएम बूथ में पहले से मौजूद व्यक्ति का डेबिट कार्ड देखकर अपने पास रखे हुए पर्स से उसी बैंक व उसी रंग का डेबिट कार्ड निकालकर मौका देख बदल देता था।

विज्ञापन

चालाकी से पिन कोड भी मालूम कर लेता था। पूछताछ में सामने आया कि वह प्राइवेट वाहन किराये पर लेकर घूमता रहता था और मौका देखकर घटना को अंजाम देता था। वह यह अपराध 2013 से कर रहा है। थाणे (महाराष्ट्र) में हरिदास राजाराम बांते का डेबिट कार्ड बदलकर पैसा निकाल था। 
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में जा चुका है जेल

पूछताछ में सामने आया कि वह वर्ष 2013 में साहेर इंटरनेशल एयरपोर्ट पर विदेश से आये पर्यटकों से फर्जी तरीके से डॉलर बदलने का काम करता था और उनके पैसों की हेराफेरी करता था। उसी दौरान गाड़ी चोरी कर एक पर्यटक के रुपये (डॉलर) लूट लिया था। वर्ष 2017 में प्रतापगढ़ के लालगंज थाना अंतर्गत बासुपुर पौडिया के ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद यादव के बेटे पर फायरिंग में जेल भी गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें