फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 35 लाख का सोना लेकर फरार शातिर 19 दिन बाद गिरफ्तार, कारखाने से लेकर भागा था

Mon, 17 Oct 2022 03:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीते 26 सितंबर को वाराणसी के सराफा मंडी ठठेरी बाजार स्थित कारखाने से एक कर्मचारी 35 लाख का सोना लेकर भाग गया था। सोमवार को उसे सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
लॉकअप में बंद सोना चोरी का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सराफा मंडी ठठेरी बाजार से 35 लाख का 752 ग्राम सोना लेकर फरार कर्मचारी अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 750 ग्राम सोना  बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, शातिर दिमाग कर्मचारी योजना बनाकर 35 लाख रुपए मूल्य का कच्चा सोना लेकर फरार हो गया था। सोने के साथ फरार कर्मचारी की गिरफ्तारी पर स्वर्णकार समाज एवं उनके संगठन द्वारा वाराणसी कमिशनरेट पुलिस का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


आरोपी अनिल को जिला जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने अनिल को गिरफ्तार कर सोना बरामद करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। महमूरगंज स्थित बिरदोपुर निवासी पियूष जैन की ठठेरी बाजार स्थित सुग्गा गली में सोने की चेन बनाने का कारखाना है।

27 सितंबर को हुआ था मुकदमा

इसी कारखाने में नई दिल्ली के शाहदरा स्थित बाबरपुर निवासी अनिल कुमार काम करता था। 26 सितंबर को आभूषण बनाने के लिए अनिल को 752 ग्राम सोना दिया गया था। कारखाना नहीं पहुंचकर वह गायब हो गया। 27 सितंबर को पियूष जैन ने चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

कर्मचारी के पास से बरामद सोना - फोटो : अमर उजाला
स्वर्णकार समाज ने घटना के बारे में पुलिस आयुक्त को भी अवगत कराया था। पुलिस आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक स्पेशल टीम का गठन किया और उनको यह टास्क सौंपा। 
पढ़ें:  BJP नेता की हत्या करने वाला बनना चाहता है उज्जैन का दुर्लभ कश्यप, गैंग का नाम रखा था- 307
विज्ञापन

सर्विलांस टीम ने अनिल की तलाश शुरू की तो उसका लोकेशन कभी दिल्ली तो कभी देहरादून और कभी आगरा बताता रहा। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश देती रही। सटीके जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे गाजियाबाद लोनी बार्डर से गिरफ्तार किया। उसके पास से 752 ग्राम कच्चा सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रहा है। पुलिस ने शातिर अनिल को चोरी समेत विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें