फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: इग्नू के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति, अपना घर आश्रम में पीएनजी से पकेगा भोजन

Mon, 06 Apr 2026 11:16 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

 Varanasi News: इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। उधर, सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम के रसोई घर में अब पारंपरिक सिलेंडरों के बजाय पीएनजी से भोजन तैयार होगा।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 39वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम का आयोजन बीएचयू परिसर स्थित महामना सभागार, मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में 4092 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।  
विज्ञापन

पीएनजी से पकेगा 637 लोगों का भोजन, 20 दिनों में बिछाई पाइपलाइन

सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम के रसोई घर में अब पारंपरिक सिलेंडरों के बजाय पीएनजी से भोजन तैयार होगा। रविवार को इस पीएनजी कुकिंग सिस्टम का शुभारंभ गेल के कार्यकारी निदेशक एचके गर्ग और महाप्रबंधक सुशील कुमार ने किया। आश्रम के संचालक डॉ. के. निरंजन ने बताया कि इससे प्रतिदिन आश्रम में रहने वाले 637 निराश्रितों का भोजन तैयार हो सकेगा।

मार्च की शुरूआत में गैस की अनुपलब्धता के कारण चूल्हे पर भोजन पक रहा था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया गया था। डीएम ने गेल के अधिकारियों को तत्काल आश्रम में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए थे। गेल के पाइपलाइन इंचार्ज नवाजीका अली अंसारी, उनकी टीम और प्रवीन कुमार गौतम के प्रयास से मात्र 20 दिनों के भीतर आश्रम तक पाइपलाइन बिछा दी गई। आश्रम की संस्थापिका डॉ. कात्यायनी, अध्यक्ष ओ.एन. उपाध्याय, सचिव राकेश सिंह, उप सचिव रवि उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोकलपुर-अंबा मार्ग पर बनेगा पक्का पुल

चिरईगांव ब्लॉक के ढाब क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए मोकलपुर से अंबा जाने वाले मार्ग पर सोता के ऊपर पक्का पुल बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रस्ताव पर शासन ने इस परियोजना के लिए 59 करोड़ 45 लाख 62 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन बाढ़ के दौरान सोता में पानी भर जाने से लगभग छह महीने तक रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया था, जिसके बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समाधान की मांग की थी। शासन स्तर पर कार्यवाही करते हुए उपसचिव सुबास राम ने प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग (सेतु विंग), लखनऊ को पत्र भेजकर परियोजना की तकनीकी स्वीकृति जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, निर्माण कार्य शुरू होने से पहले भूमि अधिग्रहण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुल के निर्माण से ढाब क्षेत्र का सीधा संपर्क शहर से स्थापित हो जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें