फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभूति और पटना-कोटा एक्सप्रेस निरस्त, आधा दर्जन ट्रेनें घंटो लेट पहुंची वाराणसी

Sat, 25 Nov 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी स्टेशन - फोटो : self
विज्ञापन
हावड़ा-इलाहाबाद विभूती एक्सप्रेस और पटना-कोटा एक्सप्रेस के निरस्त होने तथा कई ट्रेनों के घंटो लेट होने की वजह से यात्रियों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं रात में बढ़ रही ठंड के बीच ठिठुरते हुए यात्री ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी 16 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची। वहीं, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 13 घंटे, दून एक्सप्रेस सात घंटे, दिल्ली मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस छह घंटे, दानापुर-कामाख्या एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से आई।

ट्रेनाें के निरस्त होने के चलते टिकट काउंटर पर रिफंड के लिए यात्रियों की लंबी कतार दिखी। वहीं जरूरी काम से बाहर जाने वाले यात्री ट्रेन कैंसिल होने के बाद विकल्प की तलाश में भटकते दिखे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फैजाबाद-मुगलसराय-फैजाबाद पैसेंजर नौ दिसंबर तक निरस्त

वाराणसी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद-मुगलसराय-फैजाबाद पैसेंजर को 25 नवंबर से नौ दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। अगली सूचना तक यह निरस्त रहेगी। वहीं कई ट्रेनों के अस्थाई ठहराव की समय सीमा भी बढ़ाई गई है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने छह डेमू गाड़ियों का 27 नवंबर से विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है।

बलिया-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी सिघौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर 7:18 बजे पहुंचकर 7:19 बजे प्रस्थान करेगी। फेफना-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी सिघौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर दोपहर बाद 3:53 बजे पहुंचकर 3:54 बजे रवाना होगी । इलाहाबाद सिटी-मऊ डेमू गाड़ी सिघौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर सुबह 10:29 बजे पहुंचकर 10:30 बजे प्रस्थान करेगी।

वाराणसी सिटी-भटनी डेमू गाड़ी सिघौना रामपुर हाल्ट स्टेशन पर दोपहर बाद 2:41 बजे पहुंचकर 2:42 बजे प्रस्थान करेगी। गोरखपुर-गोंडा डेमू गाड़ी लेहड़ा हाल्ट स्टेशन पर शाम 5:25 बजे पहुंचकर 5:26 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गोंडा-गोरखपुर डेमू गाड़ी लेहड़ा हाल्ट स्टेशन पर दोपहर बाद1:06 बजे पहुंचकर 1:07 बजे चलेगी । 

उधर, पूर्व मध्य रेलवे में रेल पथ अनुरक्षण कार्य होने के कारण 24 नवंबर को रक्सौल से प्रस्थान करने वाली रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनस के लिए चलाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें