फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए विहिप चलाएगा अभियान, केंद्रीय अध्यक्ष संतों से की भेंट

Tue, 12 Aug 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष ने काशी के संत समाज से मुलाकात की। वे देशभर के हिन्दू प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। काशी में बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से उन्होंने कार्य में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार (बीच में)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: विश्व हिंदू परिषद देशभर के मठ-मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाएगा। अभियान के तहत सात सितंबर से 21 सितंबर तक विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री से हिंदू समाज के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेंगे और मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने का मुद्दा उठाएंगे। हर महानगर में प्रबुद्धजनों की सभाएं होंगी।

विज्ञापन


यह प्रस्ताव विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की पिछले माह राजस्थान में हुई बैठक में पारित हुआ। बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि हिंदू समाज के सामने उपस्थित गैर धर्म में विवाह और धर्मांतरण जैसी गंभीर चुनौतियों पर व्यापक जागरण किया जाए। इसके लिए संतों से मार्गदर्शन और नेतृत्व प्राप्त किया जाएगा। 

इन्हीं प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार पांच दिवसीय काशी प्रांत प्रवास पर हैं। उन्होंने काशी और प्रयागराज के प्रमुख मठ-मंदिरों एवं संतों से भेंट की और उनसे निवेदन किया कि मंदिरों की स्वतंत्रता, धर्मांतरण जैसे विषयों पर हिंदू समाज का मार्गदर्शन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

किया विमर्श

प्रवास के दौरान आलोक कुमार ने बाबा काशी विश्वनाथ, बाबा कालभैरव, माता अन्नपूर्णा के दर्शन किए। उन्होंने संत शिरोमणि रविदास के जन्मस्थल सीर गोवर्धन, कबीरदास के जन्मस्थल, सारनाथ स्थित मूल गंध कुटी विहार, स्वर्वेद मंदिर, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, उदासीन पंचायती अखाड़ा, गढ़वा घाट मठ, धर्म सम्राट करपात्री जी के धर्म संघ सहित अनेक पवित्र स्थलों पर जाकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, क्षेत्र धर्माचार्य संपर्क प्रमुख जितेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री नितिन, प्रांत सह मंत्री सत्यप्रकाश सिंह, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आद्या शंकर मिश्र, शशि भूषण त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें