फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: विहिप अध्यक्ष बोले- मेवात हिंसा में सरकारी तंत्र फेल, जी-20 को ध्यान में रखकर कल पूरी होगी यात्रा

Sun, 27 Aug 2023 09:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को वाराणसी में महमूरगंज स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता की। कहा कि मेवात में हुई घटना में सरकार का तंत्र फेल रहा। जी-20 को ध्यान में रखकर शांति और सद्भावना के साथ सोमवार को मेवात यात्रा पूरी होगी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मेवात में हुई घटना में सरकार का तंत्र फेल रहा। अब अपराधियों के घर गिराए जा रहे हैं। जी20 को ध्यान में रखकर शांति और सद्भावना के साथ सोमवार को मेवात यात्रा पूरी होगी। रविवार को महमूरगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि हिंदू समाज के त्योहार और उत्सव पर लगातार हमले हो रहे हैं।

विज्ञापन


मेवात और नूंह की घटना किसी से छिपी नहीं है। धैर्य और ईश्वर पर विश्वास के कारण हिंदू समाज उकसाने पर भी हथियार नहीं उठाया। हम कानून पर विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि विहिप अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है। हिंदू समाज एक सूत्र में बंधा हो, धर्मांतरण और लव जिहाद पर पूर्ण रूप से रोक, हिंदू धर्म संस्कृति का संवर्धन एवं संरक्षण, गौ माता की रक्षा होना चाहिए।

आगे कहा कि हम सबका प्रयास है कि हिंदू अपनी धार्मिक सांस्कृतिक विरासत के आधार पर अजेय हिंदू शक्ति खड़ी करेंगे। इस दौरान क्षेत्र विहिप संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत मंत्री कृष्णगोपाल मौजूद रहे। बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष दो दिवसीय वाराणसी प्रवास पर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानवापी प्रकरण पर हिंदू पक्ष को मिलेगी सफलता

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को सफलता मिलेगी। ऐसा मैं अध्ययन और वस्तु स्थिति देखने पर अधिवक्ता होने के नाते कह सकता हूं। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन की सफलता के बाद काशी और मथुरा मेंं भगवान अपने पूर्व स्वरूप में विराजित होंगे। मथुरा प्रकरण अदालत से तय किया जाएगा। हमें अपनी न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। हम निरंतर ईश्वर के कार्य करते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें