प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पीछे से आ रहे कई वाहन भी शव के ऊपर से गुजर गए, जिससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। चेहरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलते ही औराई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक ने हल्के नीले रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। हादसे के कारण शव की पहचान करना बेहद कठिन हो गया है। आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इस हुलिये का कोई व्यक्ति लापता हो तो तत्काल औराई कोतवाली से संपर्क करें। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।