फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन ने ‘लॉक’ कर दिया सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवारोड। लॉकडाउन ने सब्जियों के दाम घटा दिया है। कारण कि बाहर के जिले के खरीदार आ नहीं रहे हैं और जिले में उत्पादन के अनुरूप खपत नहीं है। लिहाजा सब्जी किसान सब्जी का उचित भाव नहीं पा रहे हैं। हालत यह है कि रात में जागकर मंडी में सब्जी लाकर बेचने पर किसानों का किराया नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

चित्रसेनपुर नेशनल हाईवे पर लगने वाली किसान सब्जी मंडी में लॉकडाउन के बाद धनिया, हरा मिर्च, कोहड़ा, खीरा, पालक के दामों में भारी गिरावट आ गई है। किसानों का कहना है कि लाक डाउन के चलते किसान सब्जी मंडी में रात को ही सब्जी लेकर आते हैं। सुबह 5 बजे ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने का हवाला देते हुए पुलिस सब्जी मंडी का संचालन बंद करा देती है। आढ़तियों के अनुसार रविवार को कोहड़ा और पालक दो रुपये, हरी धनिया पांच रुपये किलो, खीरा चार रुपये किलो, हरी मिर्च पंद्रह रुपये किलो बिकी। इससे किसानों में मायूसी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें