फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खत्म होने के बाद निकलेगी न्याय यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महाराष्ट्र में साधुओं की क्रूर हत्या निंदनीय है। लॉकडाउन के समाप्त होते ही हिंदू भगवा दल न्याय यात्रा निकालकर महाराष्ट्र कूच करेगा। यह निर्णय सनातन धर्मगुरु पातालपुरी मठ के महंत हिंदू भगवा दल सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बालक दास महाराज ने लिया है। महंत बालक दास ने बताया कि नरेंद्रानंद गिरि महाराज के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र की घटना की निंदा करते हुए महंत ने कहा कि भारत में अगर कहीं भी सनातन धर्म संस्कृति और गुरुजनों के साथ दुर्व्यवहार होगा तो सेना के लड़ाकू सिपाही आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी वहां के सरकार की होगी। हम सनातन धर्म संस्कृति योद्धाओं को लेकर महाराष्ट्र में तब तक आंदोलन करेंगे, जब तक न्याय नहीं मिल जाता है। हम महाराष्ट्र सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। इसका संदेश पूरे भारत में जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें