मौसम के अनुकल रहने से हरी सब्जियों के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। जबकि फलों की आवक कम होने सेब, अनार और केला जैसे फलों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वाराणसी की मंडियों में एक सप्ताह पहले जो बैगन 40 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे वो अब 30 रुपये हो गया है। इसी तरह 60 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाली हरी मिर्च अब 40 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है।
फलों में आम को छोड़कर सेब 100 रुपये से बढ़कर 170 रुपये के पार पहुंच गया है। 40 से 50 रुपये दर्जन मिलने वाला केला अब 55 से 60 तक पहुंच गया है। अनार की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। 80 से 90 रुपये प्रति किलो मिलने वाला अनार अब 150 के पार हो गया है।
फल व्यापारी किसन सोनकर ने बताया कि मंडी में इन दिनों आम की आवक अधिक होने ने आम सस्ता है जबकि अनार की कम आवक और स्टोर के सेब महंगे बिक रहे है। इधर मंडुआडीह सब्जी बाजार के विक्रेता रमेश सोनकर ने बताया कि बारिश होने सब्जियों के कीमतों कोई ज्यादा अंतर होने वाला नहीं है। अभी स्थानीय सब्जियों का आवक अधिक है इस लिए कीमतों अभी स्थिर है।