वाराणसी के रोहनिया में रविवार शाम को रोडवेज बस की चपेट में आने से हुए सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पीएम के लिए भेज दिया।
नरउर निवासी सत्येन्द्र उर्फ सिकंदर (30) रोहनिया बाजार में सब्जी की दुकान है । वहीं पर बाइक से जा रहा था कि उसी समय कानपुर से वाराणसी आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया । बस में बाइक सहित फंसकर लगभग पांच सौ मीटर घिसटते हुए गया ।
घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग निकले। मौके पर ही घायल ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया । घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।