फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता की गई जान, घर में अकेला था जीविका चलाने वाला शख्स

Wed, 14 Apr 2021 10:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक सब्जी विक्रेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीपुर गांव निवासी मनोज उर्फ दुबरी(21) पुत्र स्व. गनपत ठेले पर रखकर सब्जी बेचने का काम करता था। मंगलवार की शाम ठेले पर सब्जी बेचने जा रहा था। इस दौरान दोरजी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।

विज्ञापन


उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक सब्जी बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दो भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें