फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेव-अनार से महंगी बिका शिमला मिर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गुजरात, महाराष्ट्र से आने वाला शिमला मिर्च इस समय सेव, अनार से भी महंगा बिकने लगा है। सप्ताह भर पूर्व 80 से 100 रुपये बिकने वाला शिमला मिर्च बुधवार को मंडियों में 1000 रुपये प्रति 5 किलो और 200 रुपये प्रति किलो में बिका।
विज्ञापन

सुंदरपुर सब्जी मंडी और सिगरा चंदुआ सट्टी में ग्राहक शिमला मिर्च का दाम सुनते ही आंखें बड़ी करने लगे। सेव इस समय 160 रुपये प्रति किलो और अनार 130 रुपये किलो में बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार मंगलवार को शिमला मिर्च 160 रुपये किलो में बिका था, दूसरे दिन बुधवार को 40 रुपये की दाम में बढ़ोतरी हुई। दाम बढ़ने की मेन वजह ईंधन मूल्यवृद्धि के चलते भाड़ा में बढ़ोतरी और बारिश में अधिक माल खराब भी निकल जा रहा है। जिसकी भरपाई के लिए व्यापारी दाम बढ़ा रहे हैं। वहीं अनलॉक-1 में होटल-रेस्टोरेंट, फास्टफूड की दुकानें खुल जाने के बाद से शिमला मिर्च की मांग भी बढ़ गई है। सुंदरपुर सब्जी मंडी के विक्रेता आयुष ने बताया कि लॉकडाउन के समय यही शिमला मिर्च 20 से 25 रुपये प्रति किलो में बिक रहा था। शहर की सब्जी मंडियों में इस समय माल की आवक कम हो गई है। पहले की अपेक्षा किसान भी माल लेकर कम ही आ रहे हैं। पहडि़या मंडी के आढ़ती नारायण सोनकर ने बताया कि बारिश के चलते इन दिनों मंडियों में किसान कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

फुटकर भाव में सब्जियों के दाम
सब्जी मूल्य
शिमला मिर्च 200
टमाटर 50
भिंडी 30
पता गोभी 24
बैगन 40
कुनुरू 30
नेनुआ 20
लौकी 30
धनिया 200
मिर्चा 60
सूरन 40
बोड़ा 50
आलू 22-25
प्याज 14-16
अदरक 100
लहसुन 100
फल मूल्य
आम 50-60
सेव 160
अनार 120-130
माल्टा 120
केला 50
कीवी 400
नोट: सभी सामान के दाम प्रति किलो में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें