फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सब्जी व्यवसायी ने दोस्तों संग अवैध तमंचे के साथ खिंचवाया फोटो, पुलिस ने पहुंचाया जेल

Thu, 30 Dec 2021 05:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कपिसा गांव निवासी सब्जी व्यवसायी धर्मेंद्र राजभर ने अवैध तमंचे के साथ तस्वीर खिंचवाई और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
चोलापुर थाने में गिरफ्त में आया आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दानगंज क्षेत्र के एक सब्जी व्यवसायी को सोशल मीडिया पर 'दंबगई' दिखाना भारी पड़ गया। सब्जी व्यवसायी ने दोस्तों के संग तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाला था। मामला चोलापुर थाने की पुलिस के संज्ञान में आया। जिसके बाद आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक के कब्जे से अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन


युवक को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। चोलापुर थाना क्षेत्र के कपिसा गांव निवासी सब्जी व्यवसायी धर्मेंद्र राजभर ने साथियों के साथ मिलकर एक अवैध तमंचे के साथ तस्वीर खिंचवाई और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

मामले की जानकारी होने पर चोलापुर पुलिस ने उक्त युवक को हिरात में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद जांच में अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। सब्जी व्यवसायी की गिरफ्तारी को लेकर दानगंज क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कोई पहला मामला नहीं

यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह की फोटो और वीडियो फेसबुक पर अपलोड हुए हो। सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुए है और कई लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज चुकी है। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर इस तरह के फोटो और वीडियो अपलोड करने से युवा बाज नहीं आ रहे हैं। समझदारी से काम नहीं लेने पर युवाओं को उनके किए की सजा भुगतनी पड़ रही है। 
पढ़ेंः अपहृत मासूम की दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या, पोखरे में मिला था शव, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें