फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वेदपाठी बटुकों ने की घर-घर तिरंगा फहराने की अपील, स्वर्णिम अध्याय को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह

Sun, 13 Aug 2023 02:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मां भारती के जयकारों के  बीच हाथों में तिरंगा लहराते बटुकों ने ' भारत मेरी जान है, भारत मेरी शान है , भारत मेरा अभिमान है' व हिंदुस्तान हमारा है.. हम सब ने ठाना है, आजादी को अमर बनाना है ' आदि नारे बुलंद किए। इस दौरान बलिदानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया गया।
विज्ञापन
वेदपाठी बटुकों ने की घर-घर तिरंगा फहराने की अपील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 अगस्त रविवार को नमामि गंगे ने वेदपाठी बटुकों के साथ घर-घर तिरंगा अभियान में लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर में तिरंगा फहराएं । सिद्धेश्वरी स्थित महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों के साथ बलिदानी माटी का वंदन और अमर सपूतों का अभिनंदन करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi News: गाजीपुर के करंडा ब्लाक प्रमुख की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
मां भारती के जयकारों के  बीच हाथों में तिरंगा लहराते बटुकों ने ' भारत मेरी जान है, भारत मेरी शान है , भारत मेरा अभिमान है' व हिंदुस्तान हमारा है.. हम सब ने ठाना है, आजादी को अमर बनाना है ' आदि नारे बुलंद किए। इस दौरान बलिदानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि 75 सप्ताह के सुदीर्घ आयोजन के बाद इस माह स्वाधीनता का अमृत महोत्सव विराम लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाधीनता संग्राम के भूले-बिसरे वीरों की गाथा जन - जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ ही इस समयावधि में भारत को विश्व ने ठोस रूप से आगे बढ़ते देखा। श्री अन्न हो या संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस, स्टार्टअप अर्थव्यवस्था हो या अंतरिक्ष अभियान, राम मंदिर हो या नई संसद, अविस्मरणीय रही यह अवधि। राष्ट्रीय गौरव को जागृत करने के इस अद्वितीय - अविस्मरणीय अभियान को विश्व ने वंदन किया । आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला , श्रीमंत  केशरी , सुनील श्रीवास्तव, अमन पांडेय , सूरज पांडेय , प्रियांशु  शुक्ला, आर्यन पांडेय , नीरज पांडेय ,  प्रिंस चौबे,  विनीत चौबे विनय मिश्रा,  विजयजीत पांडेय उपस्थित रहे ।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें