फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शृंगेरी मठ में वेद विद्यालय का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
श्रृंगेरी मठ में अक्षय तृतीया के पावन पर्व अनंत श्री विभूषित श्रृंगेरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकर
विज्ञापन
वाराणसी। अक्षय तृतीया पर शृंगेरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य भारती तीर्थ स्वामी और उनके उत्तराधिकारी शिष्य जगद्गुरु शंकराचार्य विधु शेखर भारती स्वामी के निर्देश पर महमूरगंज स्थित शृंगेरी शंकराचार्य मठ में वेद विद्यालय का शुभारंभ हुआ। शृंगेरी मठ कर्नाटक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर मुरली ने विधिवत शुभारंभ किया। पं. वीरेश्वर दातार के आचार्यत्व में गणेश यज्ञ हुआ। मठ प्रबंधक चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद, चल्ला चिंतामणि गणेश, पं. केवी रामन, चल्ला अभिनव शास्त्री, पं. षडानन पाठक कारखेडकर, पं. प्रदीप पाठक, पं. अनंत घोड़ेकर, पं. शिवा, बटुक विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन


आज मनाया जाएगा शंकराचार्य जन्मोत्सव : वैशाख शुक्ल पंचमी पर मंगलवार को शृंगेरी मठ में शंकराचार्य प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। शंकराचार्य की पादुका का रुद्राभिषेक, अष्टोत्तरशतनाम पूजन, चतुर्वेद सम्मेलन और मानिक प्रभु संस्थान कर्नाटक के पीठाधिपति सद्गुरु ज्ञानराज महाराज का प्रवचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें