फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रास्ते के विवाद में फावड़े से वार कर युवक को किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। खजुरी गांव में रविवार शाम रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खजुरी गांव निवासी राजेश कुमार के अनुसार, उनके घर आने-जाने के लिए एकमात्र रास्ता है, जिसका उपयोग गांव के कई परिवार करते हैं। यह रास्ता पहले ग्राम प्रधान ने आपसी समझौते के तहत बनवाया था। आरोप है कि रविवार को कुछ लोग उसी रास्ते पर पिलर खड़ा कर निर्माण कार्य कर अवरोध उत्पन्न करने लगे। विरोध करने पर पड़ोसी सुरेंद्र, पंडू व अमरनाथ ने मिलकर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें