Varanasi News: वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के अनुसार, कहीं भी यदि अवैध प्लॉटिंग हो रही हो तो लेखपाल के माध्यम से उसे रोका जाए। साथ ही प्राधिकरण को भी इसकी सूचना दी जाए, जिससे अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई जा सके।
वाराणसी जिले में पिंडरा क्षेत्र में अवैध निर्माण को देखते हुए वीडीए ने निर्णय लिया है कि तहसील के लेखपालों की मदद से इन पर लगाम लगाई जाएगी। इसके लिए लेखपालों और वीडीए के फील्ड कर्मचारियों के बीच समन्वय बैठाया जा रहा है, ताकि दोनों मिलकर अवैध निर्माण की पहचान कर उन पर कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के अनुसार, कहीं भी यदि अवैध प्लॉटिंग हो रही हो तो लेखपाल के माध्यम से उसे रोका जाए। साथ ही प्राधिकरण को भी इसकी सूचना दी जाए, जिससे अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई जा सके।
आम जनमानस को ऐसी किसी भी अवैध प्लॉटिंग में प्लॉट लेने से पहले जागरूक किया जा सके। आम जनता से अपील की गई है कि वे केवल वीडीए से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें, जिससे उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
प्राधिकरण का उद्देश्य आने वाले 25 से 30 वर्षों के विकास को ध्यान में रखते हुए वाराणसी को सुनियोजित तरीके से विकसित करना है। वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।