फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET: आज जिले के 68 केंद्रों पर 1.37 लाख परीक्षार्थी देंगे पीईटी, चलाई गई दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

Sat, 28 Oct 2023 09:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार और रविवार को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) होगी। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
UPSSSC PET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार और रविवार को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) होगी। इसके लिए जिले में 68 केंद्र बनाए गए हैं। इस पात्रता परीक्षा में कुल 1,36,922 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था संभालने के लिए 86 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 24 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गईं।

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 34,248 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा से संबंधित जो भी दिशानिर्देश दिए गए थे उनके अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSSSC PET - फोटो : Social media

आज और कल चलेगी दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से शनिवार और रविवार को दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वाराणसी सिटी और प्रयागराज रामबाग के बीच इन ट्रेनों के संचालन से अभ्यर्थियों को राहत होगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 05109 वाराणसी सिटी स्टेशन से सुबह 5 बजे खुलेगी और कैंट, बनारस, हरदत्तपुर, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड व झूंसी स्टेशन पर ठहराव लेते हुए सुबह 8:30 बजे प्रयागराज रामबाग स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05110 प्रयागराज रामबाग से शाम छह बजे छूटेगी और रात 9:30 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 05111 वाराणसी सिटी स्टेशन से सुबह 9:30 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे प्रयागराज रामबाग स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05112 प्रयागराज रामबाग से दोपहर 1:30 बजे खुलेगी और शाम 5:00 बजे वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचेगी। ब्यूरो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें