VDA Varanasi: वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने बुधवार को वीडीए के कार्यों की समीक्षा की। दशाश्वमेध, चेतगंज, चौक, कोतवाली, भेलूपुर, नगवां, रामनगर, मुगलसराय में जमा शमन मानचित्र, स्वीकृत शमन मानचित्र, तावान, शमन शुल्क की वसूली करने को कहा।
आईजीआरएस पोर्टल पर निगेटिव फीडबैक पर बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण कर अनधिकृत रूप से संचालित पेट्रोल, डीजल, सीएनजी फिलिंग स्टेशनों के खिलाफ कार्रवाई करें। लंबित शमन मानचित्र की फाइल का निस्तारण कराएं।
इसके अलावा उन्होंने विन्यास और भवन (वार्ड) के टॉप-10 बकायेदारों आदि समीक्षा की। कुल-2 शमन मानचित्र स्वीकृत किए। शमन शुल्क के मद में कुल 87,59,989 प्राधिकरण कोष में जमा हुआ। (वार्ड-दशाश्वमेध, चेतगंज, चौक व कोतवाली), जोन-4 (भेलूपुर व नगवां), जोन-5 (रामनगर व मुगलसराय) का साप्ताहिक कार्यों के प्रगति कार्यों की समीक्षा हुई।
अपर सचिव परमानंद यादव जोन-3 के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति, अवर अभियंता राजू कुमार, जोन-4 के जोनल अधिकारी संजीव कुमार, अवर अभियंता आदर्श निराला और जोन-5 के जोनल अधिकारी सिंह गौरव जय प्रकाश, अवर अभियंता अशोक कुमार यादव और मुख्य भवन लिपिक, विन्यास लिपिक उपस्थित रहे।