मुख्य सचिव और डीजीपी मेंहदीगंज स्थित प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर पहुंचे ओर कार्यक्रम की तैयारी का फीडबैक लिया। इसके साथ ही आम सुविधाओं को ध्यान में रखकर व्यवस्था को सुचारू करने का निर्देश दिया।
मेहदीगंज में बुद्धवार की शाम प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रमस्थल पर पहुँचे प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह व डी जी पी प्रशान्त कुमार ने जिला प्रशासन के लोगो से कार्यक्रम के सफलता सम्बन्धी फीडबैक लिया और प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा में कोई कही से भी चूक न होने पाए,चौकन्ना रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
साथ ही जनसभा में आने वाले लोगो के लिए पीने की पानी व गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस करने की बात कही गई। इस मौके पर वाराणसी के आयुक्त कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम,पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जर्मन हैंगर पण्डाल में बना प्रधानमंत्री का मंच आज एस पी जी के हवाले हो गया।मंच के सामने बने डी मॉडल के बाद मीडिया गैलरी बनाई गई है, वही इसके बाद बने दो ब्लाकों में वी आई पी कुर्सियां बिछा दी गई है,इसके बाद बने 16 ब्लाकों में लालप्लास्टिक की 8 हजार कुर्सियां बिछा दी गई है।
विज्ञापन
जगह जगह प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी का कटआउट,होर्डिंग व बैनर आदि लगा दिए गए है।कार्यक्रमस्थल के तीन दिशाओं उत्तर,दक्षिण व पश्चिम में पार्किंग की व्यवस्था कर ब्रैकेटिंग किये गए।इधर हेलीकाप्टर उतरने के लिए बने तीनों हेलीपैड को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।मंच के पीछे भाग में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग के काम मे दिनभर मजदूर लगे रहे।