फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए कार्रवाई के लिए तैयार, राजस्व की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। असि नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। डीएम खुद ही इसके लिए रोजाना प्रगति रिपोर्ट जांच रहे हैं। 27 अक्टूबर को हुई चार विभागों की बैठक के बाद यह फैसला हुआ है कि पहले राजस्व विभाग असि नदी के बारे में अपनी रिपोर्ट देगा उसके बाद वीडीए ध्वस्तीकरण और नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को चिट्ठी भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

डीएम कौशल राज शर्मा के निर्देशन में बनाई गई अंतरविभागीय रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि राजस्व रिकार्ड में नाले के रूप दर्ज इस नदी की तलहटी कहीं चार फीट तो कहीं 20 मीटर तक चौड़ी है। कई जगहों पर तो अवजल का प्रवाह रोककर उसे डायवर्ट किया गया है जिससे राजस्वकर्मियों को उसे नापने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिद्दहा को आधार मानकर नापी करने के लिए राजस्वकर्मियों ने ढेर सारे रिकार्ड खोजना शुरू कर दिया है ताकि असि नदी की तलहटी की असल स्थिति का पता चल सके।
डीएम ने नदी को पुनर्जीवित करने के लिए कई विभागों की टीम बनाई है। इसमें नगर निगम, वीडीए, राजस्व विभाग के अलावा वन विभाग शामिल है। राजस्व विभाग छह गांवों का रिकार्ड जुटाना शुरू कर दी है क्योंकि इन्हीं छह राजस्व गांवों से नदी गुजरती है।
विज्ञापन

तीन मंजिला इमारत वीडीए ने किया सील
वाराणसी। भेलुपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मानंद कॉलोनी के समीप एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत को वीडीए की टीम ने सोमवार को दल-बल के साथ सील कर दिया। जोनल अधिकारी विरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बिना नक्शा पास किए निर्माण चल रहा था जिस पर शिकायत आने पर बिल्डिंग को सील कर दिया गया और नक्शा का कागज दिखाने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं भवन स्वामी फतेह बहादुर खान ने बताया कि बिल्डिंग का पुराने नक्शे पर ही निर्माण चल रहा है। लॉक डाउन के दौरान निर्माण कार्य बंद था अब चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें