वीडीए के संपत्ति लिपिक समेत चार को स्पष्टीकरण
वीडीए सभागार में सोमवार को संपत्ति अनुभाग की समीक्षा की गई। वीडीए सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा ने पोर्टल पर लंबित नामांतरण पत्र के लिए संपत्ति लिपिक अजय श्रीवास्तव, प्रणव श्रीवास्तव, रामप्रवेश, शंकर उपाध्याय को स्पष्टीकरण जारी किया।
साथ ही तीन दिन के अंदर समस्त प्रकरणों को निस्तारित करने को कहा। उन्होंने 10 बड़े बकायदारों से बकाया पैसा जमा कराने, किराये पर आवंटित संपत्तियों के पैसा जमा कराने, लंबित प्रकरणों, पीएम आवास हरहुआ, कुरुहुवा, दशाश्वमेध प्लाजा, ट्रांसपोर्ट नगर की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर बकाया वसूली करें। ट्रांसपोर्ट नगर योजना, लालपुर आवासीय योजना, नदेसर मीट मार्केट से जल्द पैसा जमा कराएं। 31 मार्च के पूर्व नदेसर मीट मार्केट के व्यवसायियों से संपर्क कर पैसा जमा कराकर रजिस्ट्री कराएं।