वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) कल्लीपुर आनंद काशी टाउनशिप को पूर्वांचल के मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित करेगा। वीडीए ने इस गेटेड सिटी की पहली तस्वीर जारी की है, जिसके लिए जल्द ही पंजीकरण शुरू होगा। यह परियोजना लगभग 250 एकड़ क्षेत्रफल में आवासीय और बहुउद्देशीय योजना के रूप में विकसित की जाएगी।
वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि लगभग 135 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण रजिस्ट्री के माध्यम से किया जा चुका है, जबकि लगभग 15 एकड़ भूमि लैंड पूलिंग के माध्यम से प्राप्त हुई है। किसानों को अब तक 550 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।
पहले चरण की अनुमानित लागत लगभग 1110 करोड़ रुपये है। इस टाउनशिप को काशी थीम पर आधारित आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह वाराणसी में 30 वर्षों के बाद विकसित होने वाली पूर्णतः गेटेड और आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप होगी। इसमें 80 से 100 फीट चौड़ी सड़कें और उच्च स्तरीय आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: बहू पर गलत नीयत व पैसों का विवाद, लोको पायलट ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर मुनीम की कराई थी हत्या