फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडीए ने कोचिंग संस्थाओं की नौ बिंदुओं पर शुरू की जांच, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 30 Jun 2026 02:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वीडीए की ओर से कोचिंग संस्थाओं की नौ बिंदुओं पर जांच शुरू की गई है। इन संस्थाओं पर अग्निकांड से बचाव संबंधी सावधानियों, अग्निशमन उपायों और आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं को देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडीए की ओर से शहर के शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है। इसमें नौ बिंदुओं के आधार पर संस्थानों की जांच चल रही है। इसमें अग्निकांड से बचाव संबंधी सावधानियों, अग्निशमन उपायों और आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं को देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के अनुसार, अग्निशमन विभाग के साथ सुरक्षा ऑडिट कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं है। इसका उद्देश्य जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। 

उन्होंने संस्थानों से निर्धारित मानकों का स्वेच्छा से पालन करने और समय पर आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने को कहा। निरीक्षण के दौरान यदि भवन मानचित्र, भूमि उपयोग या अग्नि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा दिया, फिर टेलीग्राम के जरिये 17.12 लाख रुपये ठगे; प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

जांच के नौ बिंदु
  • परिसर में पार्किंग, यातायात प्रबंधन, आपातकालीन वाहनों के निर्बाध आवागमन की व्यवस्था हो।
  • बेसमेंट और छत का अन्य गतिविधियों के लिए उपयोग न किया जाए।
  • भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, स्वच्छता एवं आपदा प्रबंधन संबंधी सभी मानकों का अनुपालन हो।
  • संस्था का संचालन केवल स्वीकृत भवन मानचित्र एवं अनुमोदित भूमि उपयोग के अनुरूप हो।
  • भवन में सुरक्षित, अवरोध-रहित प्रवेश एवं निकास हो। फायर उपकरण क्रियाशील हों।
  • भवन का फायर एनओसी हो। उसका समय-समय पर नवीनीकरण कराया जाए।
  • बिजली की वायरिंग, पैनल और जनरेटर का नियमित निरीक्षण हो।
  • भवन में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को एकत्रित न किया जाए। कक्षों एवं गलियारों को अवरोध-मुक्त रखा जाए।
  • आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन प्रमुख स्थानों पर किया जाए। समय-समय पर मॉक ड्रिल हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें