वाराणसी में सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के वरुणा गार्डेन मामले में वीडीए को आयकर और पुलिस की जांच का इंतजार है। आयकर विभाग के निर्देश पर बुधवार को वीडीए ने मेसर्स विनायक निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इन पर आरोप है कि शिवपुर के वरुणा गार्डेन का पूर्णता प्रमाण पत्र वीडीए के दस्तावेजों में नहीं है।
इसे फर्जी मानकर वीडीए ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब पुलिस और आयकर विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि नक्शा पास कराने के बाद वरुणा गार्डेन का निर्माण कराया गया है और निर्माण विधिक है, जबकि निर्माण के बाद पूर्णता प्रमाण पत्र वीडीए के दस्तावेजों में नहीं है। पूरी कार्रवाई आयकर की है।
आयकर विभाग ने पूर्णता प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके बाद आयकर के निर्देश पर ही वीडीए की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। फिलहाल इस प्रकार के मामले रेरा में जाते हैं।