फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: असि नदी के आसपास की जमीनों के खंगाले जा रहे रिकॉर्ड, चैनलाइजेशन के लिए हटवाए जाएंगे अवैध कब्जे

Sat, 12 Apr 2025 02:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वीडीए और आईआईटी बीएचयू द्वारा असि नदी के आसपास की जमीनों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। नदी के चैनलाइजेशन के लिए अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी में असि नदी की दुर्दशा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असि नदी को मूल स्वरूप में लाने की कवायद हो रही है। वीडीए और आईआईटी बीएचयू असि नदी के चैनलाइजेशन में लगे हैं। इस नदी के आसपास की जमीनों पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। तहसील और नगर निगम के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। साथ ही सर्वे किया जा रहा है। रिकॉर्ड के आधार पर अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। पहले ही अनाउंसमेंट किया जा चुका है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, नदी और नाले से प्रभावित मोहल्ले कर्दमेश्वर तालाब, कंदवा पोखरी, कर्माजीतपुर तालाब है। जहां कब्जा है। आसपास की जमीनों की जांच कराई जाएगी। नदी की राजस्व अभिलेखों में दर्ज चौड़ाई और वर्तमान में स्थल पर चौड़ाई की विस्तृत जांच की जा रही है।

नदी के प्रवाह क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर संबंधित सूचना पट्ट व बोर्ड लगाए जा रहे हैं। नदी के प्रवाह क्षेत्र के आस पास अवैध निर्माण व अतिक्रमण है। इस जांच का उद्देश्य नदी के संरक्षण और अतिक्रमण को रोकना है। नदी की भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जाए। आसपास लाल निशान लगाए जा रहे हैं ताकि कोई आगे न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें