Varanasi Latest News: वाराणसी में स्मार्ट सिटी 311 एप के जरिये वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। वायु प्रदूषण के कारणों को चिह्नित करके उनका समय से समुचित निस्तारण करने के लिए शासन से स्मार्ट सिटी-311 एप बनाया गया है।
वीडीए के अपर सचिव परमानंद यादव की अध्यक्षता में सोमवार को स्मार्ट सिटी 311 एप पर शिकायत निस्तारण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। वीडीए सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में बताया गया कि एप के जरिये वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शहर में वायु प्रदूषण के कारणों को चिह्नित करके उनका समय से समुचित निस्तारण करने के लिए शासन से स्मार्ट सिटी-311 एप बनाया गया है। इसपर वायु प्रदूषण के कारणों यथा निर्माणाधीन स्थलों पर हरा परदा, पानी का छिड़काव, बिल्डिंग मैटेरियल को ढकने सहित बिल्डिंग मलबे का समुचित निस्तारण समय से सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली बनाई गई है। इस एप पर चिह्नित प्रकरणों में वाराणसी विकास प्राधिकरण, नगर निगम, आदि विभागों की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्तारण रिपोर्ट, फोटोग्राफ अपलोड किया जाना है।
उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं निर्माण कार्य हो रहा हो तो वहा ग्रीन नेट का उपयोग, पानी का छिड़काव सहित अन्य प्रासंगिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बाद सभी को निर्देश दिया गया कि आईजीआरएस से जुड़ी शिकायतों का समय से निस्तारण करें। जियोट्रिक्स सॉफ्टवेयर पर चिह्नित 54 बड़े निर्माणों में 5 का शमन मानचित्र दाखिल हुआ। निर्देश दिया गया कि सभी शमनीय निर्माणों का शमन मानचित्र दाखिल कराया जाए।