महंत आवास पर लाए जाने के बाद पं. मनीष त्रिपाठी ने बाबा की पंचबदन रजत मूर्ति का पंचोपचार पूजन कराया। इसी पंचबदन प्रतिमा का वसंत पंचमी पर 16 फरवरी को शृंगार किया जाएगा। डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि मेरे परिवार में एक सदस्य के निधन के कारण वसंत पचंमी के दिन ही त्रयोदशाह होने के कारण पांच वैदिक ब्राह्मण मेरे प्रतिनिधि स्वरूप महंत आवास पर समस्त धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करेंगे।
महंत ने किया था मूर्तियों की वापसी के लिए अनशन
काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने मूर्तियों की वापसी के लिए अनशन किया था। यह पंचबदन रजत प्रतिमा उन्हीं मूर्तियों में से एक है। मंडलायुक्त ने उन्हें 15 दिनों के अदर समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया था।