फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेन की चपेट में आई युवती की मौत, पुलिस से बचने को परिजनों ने भूसा घर में छिपाया शव; भाई गंभीर

सार

Varanasi Accident: मिर्जामुराद के राजपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर बकरी बचाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय हीरामणि की मौत हो गई, जबकि भाई टिंकू गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस के डर से शव भूसा घर में छिपा दिया। पुलिस ने तीन घंटे बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आई युवती की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Accident: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़ा उसका 17 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के डर से युवती के शव को घर के भूसा रखने वाले कमरे में छिपा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर कब्जे में लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजपुर गांव निवासी अन्नू पाल की 19 वर्षीय पुत्री हीरामणि बुधवार शाम गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे बकरी चरा रही थी। इसी दौरान वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन वहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हीरामणि बकरियों को ट्रैक से हटाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन के बेहद करीब पहुंच गई।

बहन को खतरे में देखकर उसका छोटा भाई टिंकू पाल (17) उसे बचाने के लिए ट्रैक की ओर दौड़ा, लेकिन ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में हीरामणि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल कछवा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के भय से मृतका के शव को घर के भूसा घर में छिपा दिया। सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर शव नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव बरामद किया।

परिजनों ने बताया कि हीरामणि ने दसवीं तक पढ़ाई की थी और कुछ समय से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसका इलाज चल रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों और परिजनों के बयानों में विरोधाभास तथा शव छिपाने की घटना को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें