यहां बनेंगे बस अड्डे
मोहनसराय बाईपास: पांच एकड़ जमीन पर 40 करोड़ खर्च होंगे। ( सोनभद्र, विंध्यनगर, प्रयागराज और कानपुर के लिए बसें चलेंगी।)
हरहुआ चौराहा: 11 एकड़ जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 56 करोड़। (लखनऊ, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर की बसें मिलेंगी)।
वाजिदपुर: रिंग रोड के पास 10 एकड़ जमीन ली जाएगी। 50 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे।(लखनऊ, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर)
संदहां : 10 एकड़ जमीन पर 60 करोड़ खर्च होंगे।
ऐढ़े: 10 एकड़ जमीन पर 100 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे।
गोईठहां: पांच एकड़ जमीन पर 40 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
अखरी: दस एकड़ जमीन पर 100 करोड़ खर्च होंगे।
नेवादा- दस एकड़ जमीन पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
टेंगरा मोड़: पांच एकड़ जमीन पर सौ करोड़ खर्च होंगे।
पड़ाव: पांच एकड़ जमीन 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
अवधुत भगवान आश्रम के पास 10 एकड़ जमीन ली जाएगी। 100 करोड़ लगेंगे।
साहूपुरी: 10 एकड़ जमीन पर 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बाबतपुर: 18 एकड़ जमीन अधिग्रहीत होगी। 90 करोड़ रुपये लगेंगे। (डिपो और परिवहन विभाग के कार्यालय भी यहीं शिफ्ट होंगे।)
बस अड्डों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव है। वाजिदपुर में दस एकड़ सरकारी जमीन है। दूसरे बस अड्डों के लिए जिला प्रशासन से जमीन मांगी गई है। जमीन मिलते ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर शासन को भेजी जाएगी। बस अड्डों को वीडीए के मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। - अभिषेक गोयल, वीसी, वीडीए।