फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: बनारस में धरती से निकल रही आंच, अगले सप्ताह तक पारा हो सकता है 42 डिग्री पार

Wed, 15 Apr 2026 12:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी जिले में पछुआ कमजोर पड़ा तो सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार रहा। इस महीने में पहली बार 40.1 डिग्री पारा पहुंचा। 
विज्ञापन
वाराणसी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में मौसम ने अपना रुख पूरी तरह बदल लिया है। बुधवार की सुबह से तेज धूप निकली। इस दौरान दिन चढ़ने के साथ ही सड़कों पर लोगों की भीड़ कम होने लगी। उधर, पछुआ के कमजोर होते ही मंगलवार को बनारस में इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। धरती से आंच निकलने जैसा महसूस हुआ। मंगलवार को 40.1 डिग्री के साथ पहली बार इस साल का सबसे ज्यादा तापमान चला गया। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक पारा 42 डिग्री को भी पार सकता है। वहीं बीते तीन दिनों में काशी के अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा भी चली। 

इसे भी पढ़ें; Dhananjay Singh: पूर्व सांसद धनंजय सिंह और अभय सिंह मामले में आज आएगा फैसला, कचहरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवा में कमी आने से तापमान में बढ़ रहा है। ये करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर गया है। वहीं अगले 4-5 दिनों तक कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं बन रहा है। ऐसे में मौसम में कोई आमूलचूल बदलाव आने की उम्मीद न के बराबर है। हालांकि पुरवा अभी तक सक्रिय नहीं हो पाया है मगर पछुआ की गति कम होने के बाद पुरवा चलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें