फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में तपाने लगी गर्मी, हवा की रफ्तार थमी; मार्च में मई जैसी धूप, पारा भी बढ़ा

Fri, 14 Mar 2025 02:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में मौसम बदल गया है। मई में ही जून जैसी गर्मी पड़ रही है। पिछले पांच दिन में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह हवा में नमी है लेकिन दोपहर में हो रही तीखी धूप ने लोगों को तपा दिया है। मार्च में ही मई जैसी धूप होने के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई है। तापमान भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिन में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार की सुबह से तीखी धूप निकली। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने भी मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में सुबह हवा में नमी के साथ ही पछुआ हवाएं भी चल रही थी। इस वजह से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। 

इधर, मार्च महीने की शुरुआत में ही मौसम ने ऐसी करवट ली है कि दिन में तो धूप हो रही है, रात में भी गर्मी जैसा अहसास होने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही हवा नहीं चली, इस वजह से धूप भी अन्य दिनों की तुलना में बहुत तीखी रही।

विज्ञापन

मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में आमतौर पर तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, लेकिन इस बार अभी ही तापमान 38 के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को दिन में 2 बजे ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था जबकि न्यूनतम तापमान जो बुधवार को 17.6 डिग्री सेल्सियस था, वह बृहस्पतिवार को 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक इस सप्ताह अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मार्च महीने में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी भी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

एक नजर में तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
12 मार्च 37.8 17.6
11 मार्च 33.3 16.4
10 मार्च 33.2 15.1
09 मार्च 31.6 13.8
08 मार्च
07 मार्च
31.3
27.2
13.0
13.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें