फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: 31 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा, पांच दिनों तक गरज-चमक संग बारिश का अलर्ट

Thu, 10 Jul 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में माैसम बदलने का अनुमान लगाया गया है। विभाग ने अगले दो-तीन दिन में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते एक जुलाई को सीजन की अच्छी बारिश हुई थी। जिले के लोग इसी तरह की बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: सप्ताह भर बाद बनारस का मौसम बुधवार को खुशनुमा हुआ। दिन में 31 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चली। काफी देर के लिए घने बादल भी छाए रहे। हालांकि बारिश तो नहीं हुई मगर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका। वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुरुवार से अगले 5 दिनों तक गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी बहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय मानसून परिस्थितियों के साथ प्रदेश के दक्षिणी भाग में भारी वर्षा के आसार हैं। मानसून द्रोणी का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी की ओर खिसक रहा है और पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण ओर जा रहा। आगामी 2-3 दिनों में मानसून की सक्रियता बनी रह सकती है।

बीते एक जुलाई को 60 मिनट की बारिश ने काशीवासियों को बीते 60 दिनों की गर्मी से राहत दिला दी थी। शहर में 12 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई थी। राजघाट में आठ एमएम, बीएचयू में 12 एमएम और बाबतपुर में दो एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुहाना हो गया था माैसम

बीएचयू गेट के पास लगा था बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
पूरे जिले में तेज हवा के साथ गरजते बादलों और कड़कती बिजली ने लोगों को डरा दिया था। हालांकि, बारिश दोपहर में ही बंद हो गई थी, मगर तापमान का मीटर ऊपर नहीं जा सका। कुछ ही देर सही मगर बारिश इतनी तेज रही कि पूरी जमीन ठंडी हो गई थी। इससे लोग घाटों और सड़कों पर भीगते दिखे थे।

ये इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश बताई जा रही है। बाकी दिनों के मुकाबले मंगलवार को जिले का पारा 4 डिग्री और सामान्य से 1.1 डिग्री ऊपर 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

बारिश के दौरान पुरवा हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। हवा में नमी 88 फीसदी से ज्यादा रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जून के 17 दिनों में 51 फीसदी कम बारिश हुई। सामान्य बारिश 34 एमएम होनी चाहिए, मगर सिर्फ 16 एमएम ही पानी बरसा।

मानसून अब बनारस से सिर्फ 300 किलोमीटर दूर बिहार के बेगुसराय और छत्तीसगढ़ में है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि मानसून 24-48 घंटे के अंदर पूर्वाचल में दस्तक दे सकता है। जबकि इससे पहले 23 जून को बनारस में मानसून के आने का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें