फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि से पहले दिखने लगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, अगले सप्ताह ऐसा रहेगा बिगड़े मौसम का हाल

Thu, 20 Feb 2020 11:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
वाराणसी में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल में मौसम एक बार फिर बदल गया है। चारों ओर बदालों ने अपना बसेरा डाल लिया है। धूप कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। आने वाले दिनों में बारिश का संभावना जताई जा रही है। फिलहाल धूप न निकलने से एक बार फिर से ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

2 of 4
जम्मू कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ का असर महाशिवरात्रि से पहले ही दिखने लगा। इस वजह से बनारस समेत आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन

3 of 4
आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही नम हवाएं भी चल रही हैं। यही वजह है कि पहले जहां दिन में धूप तेज हो रही थी, वहीं एक बार फिर ठंड लगने लगी। फिलहाल बनारस और आसपास के जिलों में 22 फरवरी तक बारिश के आसार हैं और ऐसे ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन

4 of 4
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ऐसा ही मौसम बना रहा तो ठंड भी ज्यादा दिनों तक रहेगी। बारिश से सर्दी एक बार फिर जस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें