फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में आम बीनने के दौरान पेड़ की डाल गिरी, छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आंधी और बारिश के दौरान शनिवार की रात चुप्पेपुर में आम बीनते समय एक छात्रा पर पेड़ की डाल गिर पड़ी। पेड़ की डाल के नीचे दबने से छात्रा की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शिवपुर थाना अंतर्गत चुप्पेपुर निवासी अधिवक्ता अजीत कुमार पटेल की पुत्री अनुष्का पटेल (19) आंधी-बारिश के दौरान बगीचे में आम बीनने गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान एक पेड़ की डाल टूट कर गिरी और उसके नीचे दबने से अनुष्का की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनुष्का तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। यूपी कॉलेज की छात्रा अनुष्का वालीबॉल की अच्छी खिलाड़ी थी। शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें