फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मौसम: आज फिर चलने लगीं पछुआ हवाएं, दूसरे दिन भी निकली कड़ाके की धूप

Sun, 30 Jan 2022 12:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में लगातार दूसरे दिन भी कड़ाके भी ठंड निकली है, जिससे ठंड से राहत मिली है। वहीं, पछुआ हवा भी चल रही है। जिससे धूप का असर कम दिख रहा है। शनिवार को हवा बंद थी, लेकिन कड़ाके की धूप निकली हुई थी। आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि शनिवार को अधितकत तापमान 20 डिग्री थी और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक बोले- तीन दिन ऐसे ही रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, फिलहाल बूंदाबांदी की संभावना नहीं है लेकिन तीन दिन तक पछुआ हवाएं चलने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी जिस तरह से हो रही है, यही कारण है कि मैदानी भागों में ठंड भी बढ़ी है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में धूप इतनी अच्छी हुई कि घरों में जहां लोग छतों पर धूप सेंकने पहुंचे वहीं अन्य दिनों की तुलना में घाटों पर भी चहल-पहल अधिक दिखी।

विज्ञापन

शाम को पछुआ हवा भी 8 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चलती रही। यहीं कारण है कि गलन भी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि  उत्तर पश्चिमी नम हवाओं की वजह से  ही शाम को गलन रही। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस की जगह बढ़कर शनिवार को 22.1 तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 से कम होकर 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें