बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव की वजह से जाम लग गया। इसमें भिखारीपुर से ककरमत्ता पुल, अंधरापुल से कैंट रेलवे स्टेशन, लहरतारा पुल के नीचे, सिटी स्टेशन से राजघाट जाने वाले मार्ग पर जाम में दो पहिया, चार पहिया वाहन फंसे रहे। इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
लोकल फॉल्ट से बिजली कटौती ने बढ़ा दी मुश्किल
बिजली चमकने और बारिश का असर बिजली आपूर्ति पर भी देखने को मिला। एहतियातन कुछ जगहों पर बिजली काट दी गई थी, वहीं लोकल फॉल्ट ने भी लोगों को मुश्किल में बढ़ा दी है। सिगरा स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने लगे बिजली के तार के स्पार्क करने की वजह से एक बंदर चिपक गया।
901 का कोटा, 700 मिलीमीटर हुई बारिश
मानसून सीजन जून से सितंबर तक मौसम विभाग की ओर से 901 मिलीमीटर बारिश का कोटा तय किया गया है। इस बार अब तक 700 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस साल 25 जून को मानसून की दस्तक के बाद छह दिन में 48.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। हालांकि सबसे अच्छी बारिश अगस्त में हुई। सितंबर में भी अब तक बारिश मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार औसतन ठीक हुई है। 232 मिलीमीटर के सापेक्ष 28 सितंबर तक 172 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के भगवानपुर खुटहना निवासी महिला सुमन देवी (35) की शनिवार की दोपहर में बिजली गिरने से मौत हो गई। पति वीरेंद्र ने बताया कि पत्नी सुमन देवी शाम करीब चार बजे बाबतपुर स्थित एक निजी स्कूल में कार्य करने के बाद घर लौट रही थी। वह भगवानपुर स्थित गांव के लिए मुड़ी तभी उस पर अचानक बिजली गिर गई। इससे वह झुलस गई। इससे उसकी मौत हो गई। मृत महिला का पति मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसके दो लड़के भी हैं।