Varanasi News: वाराणसी में मौसम अब गर्मी का एहसास कराने लगा है। ठंड का ग्राफ तेजी से गिरने लगा है। ऐसे में मंगलवार को पारा सामान्य से भी 3.3 डिग्री चढ़ गया।
वाराणसी जिले में धूप और तापमान बढ़ रहा है। ठंड का ग्राफ तेजी से गिरने लगा है। मंगलवार को 29.1 डिग्री सेल्सियस के साथ वाराणसी यूपी का सबसे कम ठंडा शहर बन गया। रात को 11.4 डिग्री के साथ प्रदेश में दूसरा सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रहा। लंबे समय तक घाटों पर रुकना अब हालत खराब कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं दिन में स्वेटर और जैकेट पहनकर चलने पर गर्मी भी महसूस की जा रही है। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री चला गया और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री कम रहा।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आगामी चार से पांच दिनों तक किसी भी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।