फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से काशी में कंपा रही ठंड, इस सीजन में पहली बार सात डिग्री पहुंचा न्यूनतम

Wed, 31 Dec 2025 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार की सुबह कोहरा छंटने के बाद धूप निकली, लेकिन गलन बरकरार रही। 
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुवा हवाओं की वजह से काशी में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटा और धूप निकल आई। इसके बावजूद गलन के चलते ठंड से राहन नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


उधर, ठंड की वजह से मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। जो तापमान सोमवार को 11 डिग्री था वह मंगलवार को सात रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। यानी मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रही।

इसे भी पढ़ें; UP: कुत्ते को टहलाने निकले युवक ने गंगा में लगाई छलांग, रेलिंग से नीचे इशारा करता रहा कुत्ता; दंग रह गए लोग
विज्ञापन


दिसंबर के 30 दिन में सात मौके ऐसे आए हैं जब न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के नीचे आया है। दूसरी बार सात या फिर उससे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों ने अगले चार दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। नए साल के पहले दिन भी कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है।

तीन दिन से चल रहीं पछुआ हवाएं
पिछले तीन दिन से पछुआ हवाएं चल रही हैं। वातावरण में भी नमी ज्यादा है इसलिए गलन ज्यादा महसूस की जा रही है। मंगलवार की सुबह दस बजे तक शहर से गांव तक घना कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप हुई तो अधिकतम तापमान बढ़ गया। जो तापमान सोमवार को 13.5 डिग्री था वह मंगलवार को बढ़कर 17.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

शिमला से भी कम रहा काशी का न्यूनतम तापमान

शिमला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। जबकि जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और वहीं, कटड़ा का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सबसे सर्द रातें
  • 30 दिसंबर   7.0
  • 26 दिसंबर   7.2
  • 20 दिसंबर   8.0
  • 19 दिसंबर   9.0
  • 16 दिसंबर   9.0
  • 6 दिसंबर     9.0
  • 5 दिसंबर     9.0

तारीख          अधिकत    न्यूनतम
  • 30 दिसंबर    17.3          7.0
  • 29 दिसंबर     13.5         11.0
  • 28 दिसंबर     13.5         8.8
  • 27 दिसंबर     16.4         9.9
  • 26 दिसंबर     19.8         7.2
  • 25 दिसंबर     16.6         9.5
  • 24 दिसंबर     18.8         9.0
विज्ञापन

दिल्ली की चार उड़ान रद्द, पांच से अधिक विमान लेट

घने कोहरे के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को दिल्ली के लिए चार उड़ानें रद्द की गईं, जबकि पांच से अधिक विमान लेट पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को विभिन्न कारणों से चार विमान रद्द किए गए। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 1223 और आईएक्स 1224 (दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली) तथा एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2495 और एआई 2496 (दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली) को रद्द किया गया। उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर ही एयरपोर्ट पहुंचे।
 
13 घंटे देर से पहुंची स्वतंत्रता सेनानी, वंदे भारत भी 4.30 घंटे लेट
ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है। नई दिल्ली से आने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 2 बजे से 4 घंटे 30 मिनट की देरी से शाम 6.30 बजे पहुंची। 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस रात 10.50 बजे की जगह 1 घंटे 20 मिनट की देरी से 12.10 बजे पहुंची। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे की जगह 2 घंटे 30 मिनट की देरी से सुबह 7.10 बजे बनारस स्टेशन आई।

14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की जगह 4 घंटे 50 मिनट लेट होकर 10.50 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची। 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पर सुबह 6.10 बजे की जगह 4 घंटे 55 मिनट की देरी से 11.05 बजे पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे से 13 घंटे 15 मिनट लेट होकर रात 9.20 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंची। 22582 नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10.40 बजे की जगह 10 घंटे लेट होकर रात 8.40 बजे आई। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आने वाली 11071 कामायनी एक्सप्रेस शाम 7.45 बजे की जगह 3 घंटे 40 मिनट देर होकर रात 11.25 बजे पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें