फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: आठ घंटे तक बारिश, नौ साल में अधिकतम तापमान सबसे कम; आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Fri, 31 Oct 2025 12:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में मौसम का रूख पूरी तरह बदल चुका है। बारिश के बाद लोगों ने सिहरन महसूस किया। हालांकि मौमस विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान मोंथा का असर बृहस्पतिवार को अधिक देखने को मिला। भोर में सुबह 5 बजे से शुरू होकर 7 बजे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक हल्की से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। नौ साल में सबसे कम अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया।  

विज्ञापन


मौसम कुछ ऐसा था कि लगा मानो कार्तिक नहीं, बल्कि सावन का महीना चल रहा हो। मौसम में इस बदलाव का असर यह रहा कि तापमान औसत से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 23.8 चला गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज भी हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है।

दिन भर धूप नहीं निकली और तेज हवाएं चलती रहीं। इसके चलते सामान्य दिनों की तुलना में ठंडक अधिक महसूस हुई। भोर की बारिश के बाद दिन में मौसम सामान्य रहा, लेकिन देर शाम फिर से तेज हवाओं के साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश होती रही। शहरी क्षेत्रों में चांदपुर, महमूरगंज, पांडेयपुर, भोजूबीर, कचहरी, लहरतारा, लहुराबीर सहित अन्य इलाकों में रुक-रुककर रात 12 बजे तक बारिश होती रही। मौसम के इस अचानक बदलाव से ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; National Unity Day: रन फॉर यूनिटी के लिए दौड़े तीन हजार लोग, ट्रॉमा सेंटर से डॉक्टरों ने निकाला मार्च

मौसम विभाग ने 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जो औसत से 7.9 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। चक्रवाती तूफान मोंथा का असर शनिवार से कम होगा, जिसके बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल और कैंट रेलवे स्टेशन पर जलभराव से परेशानी

दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश का असर शहर में जगह-जगह देखने को मिला। बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पानी भर गया, जिससे एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों से आने वाले मरीजों को नीचे उतारने में दिक्कत हुई। उधर, कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में प्लेटफॉर्म की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया। यात्री पानी में होकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचे। इसके अलावा चांदपुर बिजली उपकेंद्र के सामने सड़क पर भी जलभराव रहा। शहर के कई इलाकों में बारिश की वजह से सुबह कूड़ा नहीं उठ सका, जिससे जगह-जगह गंदगी भी दिखी।

9 साल में सबसे कम अधिकतम तापमान
30 अक्तूबर को पिछले छह वर्षों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
 
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2025 23.8 20.8
2024 34.8 22.7
2023 33.6 17.2
2022 31.6 15.6
2021 31.0 13.9
2020 33.5 15.1
2019 30.6 19.0
2018 33.0 19.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें