दो साल बाद नए साल का पहला दिन सबसे ठंडा रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ तो न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 7.8 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा लेकिन अन्य दिनों की तुलना में हवा में नमी थोड़ी अधिक रहने से ठंड बढ़ी। रात में गलन और बढ़ गई। शहर में कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, रैन बसेरों के बाहर सहित कई जगहों पर लोग अलाव जलाकर बैठे रहे।
सोमवार को अधिकतम तापमान 16.4 जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कोहरा छाने के साथ ही तीन से पांच जनवरी तक बूंदाबांदी के भी आसार हैं।